Site icon 24 News Update

हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में 8 वर्ष से फरार पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा — कविता पारख। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पिछले 08 वर्षों से फरार चल रहे पिस्टल सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित/स्थाई वारंटी एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बद्री लाल राव के नेतृत्व में थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा एएसआई सूरज कुमार, कानि. देवेन्द्र, विरेन्द्र,सुमित की एक विशेष टीम गठन किया गया। मंगलवार को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि नितिन पंडित आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास के मामले मे फरार चल रहा है। जो उदयपुर रहता हे आज अपने घर नया बाजार आयेगा इस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा बस स्टैंड पहुचे जहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का नितिन मिला उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस साइबर सेल के एएसआई राजकुमार , का भी योगदान रहा उक्त आरोपी नितिन पिता राकेश उर्फ भैया पंडित निवासी उदयपुर रोड धाकड़ मोहल्ला हाल नया बाजार निंबाहेडा़ को गिरफतार किया गया।

Exit mobile version