Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा सागवाड़ा ने वैधता अधिनियम के विरोध में काला दिवस मनाकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया कि अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार के नेतृत्व में पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान अधिनियम को पेंशनर्स के हितों के विपरीत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर विश्वनाथ पंड्या, भोगीलाल मोड पटेल, यशवंत पंड्या, विजयराम भावसार सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।

