Site icon 24 News Update

यात्रीगण तुरंत टिकट बुक कराएं : उदयपुर सिटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 सितम्बर से 4 नवम्बर तक

Advertisements

24 News Update उदयपुर। आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर सिटी से आसनसोल तक साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन की घोषणा की है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09623, उदयपुर सिटीद-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल 30 सितम्बर से 4 नवम्बर 2025 तक कुल छह ट्रिप में चलाई जाएगी। यह गाड़ी उदयपुर सिटी से हर मंगलवार शाम 4ः05 बजे रवाना होकर रात 11ः10 बजे जयपुर पहुँचेगी तथा 11ः20 बजे प्रस्थान कर गुरुवार सुबह 4ः55 बजे आसनसोल पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09624, आसनसोलदृउदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2025 तक छह ट्रिप में चलेगी। यह गाड़ी आसनसोल से हर गुरुवार सुबह 7ः55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12ः55 बजे जयपुर पहुँचेगी और 1ः05 बजे प्रस्थान कर रात 9ः25 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी।
यह विशेष रेलसेवा राणाप्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 जनरल, 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल है।

Exit mobile version