Site icon 24 News Update

जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक समाज का पर्युषण पर्व प्रारंभ

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर में जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ का पर्युषण पर्व बुधवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन श्री संघ ने मिलकर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का दूध व जल से अभिषेक किया। लाभार्थी परिवार द्वारा केसर व पुष्प पूजा की गई और पूरे संघ ने सामूहिक पूजा-अर्चना की। महिला मंडल द्वारा भी पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कांतिलाल सरगिया, प्रद्युम्न सरगिया, हर्षित सरगिया, अनिल सरगिया, नरेंद्र सरगिया, मनीष सरगिया, हितेंद्र सरगिया, सी.पी. सरगिया, लीला सरगिया, शीला सरगिया, सुलोचना शाह, कल्पना गांधी, उर्मिला, शीतल, डिम्पल, उर्वशी, राखी, प्रियंका, आशीष, अर्पित, रोहित, प्रीतम सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

Exit mobile version