Site icon 24 News Update

पर्युषण महापर्व पर कल्पसुत्र वांचन में सुधर्मा स्वामी और जंबु स्वामी की पाट परंपरा का हुआ वर्णन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। पर्युषण महापर्व के सातवें दिन स्थानीय यति जी के उपाश्रय में सूरत शहर से पधारे भाई वेराग शाह, अरिहंत शाह एवं कनीश शाह के तत्वाधान में चल रहे कल्पसुत्र वांचन में भगवान श्री महावीर स्वामी, श्री पार्श्वनाथ, श्री आदिनाथ प्रभु के जन्म, दीक्षा और मोक्ष कल्याणक वांचन के बाद सुधर्मा स्वामी एवम जंबु स्वामी पाट परंपरा का वर्णन किया गया।
मूर्तिपूजक श्री विजयगच्छ श्री संघ निंबाहेड़ा मंत्री अतुल बोडाना ने बताया कि पर्युषण पर्व पर चल रहीं आयोजनों की श्रंखला में धार्मिक प्रतियोगिताएं, क्विज अंताक्षरी, चक्कर पे चक्कर, प्रभु से अपनी संवेदना केसे प्रकट करे का आयोजन किया गया। शुक्रवार की साधर्मिक प्रभावना विजय सिंह, जय कुमार, अजय कुमार सिंघवी परिवार की ओर से रखी गई।
अध्यक्ष अभय कुमार बोडाना के अनुसार शनिवार संवतसरी पर्व मनाया जायेगा। यति जी के उपाश्रय से चैत्र परिपाटी निकाली जाएगी, जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः श्री आदिनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां सामूहिक चेत्यवंदन किया जायेगा।

Exit mobile version