24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। वागड़ क्षेत्र के व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए चीन में आयोजित विश्व के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजन में भाग लिया। अठारह हजार दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया के नेतृत्व में 35 सदस्यीय व्यापारी दल ग्वांगझोउ पहुंचा, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित कैंटन फेयर में हिस्सा लिया।
दल के सदस्यों ने मेले में एक हजार से अधिक चीनी कंपनियों के स्टॉल का अवलोकन कर विभिन्न उत्पादों, तकनीकों और बदलते वैश्विक व्यापारिक ट्रेंड्स की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान व्यापारियों ने आयात-निर्यात के नए अवसरों और आधुनिक बिजनेस मॉडल को समझने का प्रयास किया।
समाज के बिजनेस डेवलपमेंट प्रकोष्ठ के दीपेश लालावत एवं आदिश खोड़निया ने बताया कि अध्यक्ष दिनेश खोडनिया की पहल पर युवाओं को नौकरी के बजाय व्यापार की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से यह 10 दिवसीय व्यापारिक अध्ययन दौरा आयोजित किया गया है। व्यापारी दल ग्वांगझोउ के होलसेल कपड़ा बाजार, किचन वेयर मार्केट, फोशान के फर्नीचर हब, शेन्ज़ेन के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट, यीवू के अंतरराष्ट्रीय थोक बाजार और शंघाई के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों का भ्रमण कर रहा है। दल में चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, शिक्षक, अधिवक्ता, बीमा व्यवसायी, छोटे उद्यमी और विदेशों में कार्यरत वागड़वासी भी शामिल हैं, जिससे यह यात्रा बहुआयामी व्यापारिक अनुभव प्रदान कर रही है।
दल में शामिल प्रमुख सदस्य:
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, शिक्षाविद् एवं प्रधानाचार्य डायालाल पाटीदार, सीए हितेश देवडिया, अनिल जैन (तलवाड़ा), सागवाड़ा से विनीत गलालिया, डूंगरपुर से मुकेश जैन, दीपेश जैन (परतापुर), महिपाल शाह, मयूर जैन आंजना, मुंगाणा से अनिल मेदावत, जसवंत जैन, नितेश जैन, रजत पंचोरी, जिग्रेश चंपावत (धरियावाद), जैनम वगेरिया (पारसोला), प्रवीण पंचोरी, दिलीप दोसी (बागीदौरा), घाटोल से दीपेश लालावत, मयूर मुंगानिया, साबला से कनकमल जैन, राकेश वेडा, पंकज वेडा, शुभम जैन, अहमदाबाद से संजय देवडिया, हितांश देवडिया, मिहिर सरैया, धवल शाह, संदीप पंचाल, सागवाड़ा से रिधम जैन, महल सिंह, निखिल जैन पीठ सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। यह व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल 4 मई को भारत लौटेगा।
चीन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में वागड़ के व्यापारियों की भागीदारी, खोडनिया के नेतृत्व में 35 सदस्यीय दल पहुंचा

Advertisements
