24 News update उदयपुर। भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा परिंडा वितरण अभियान का शुभारंभ बोहरा गणेश जी मंदिर प्रांगण से किया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर हजारों परिंडे लगाए जाएंगे, ताकि पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीना सोलंकी, सर्किल इंस्पेक्टर यातायात शहर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरधारीलाल कुमावत (निदेशक, रॉयल इंस्टीट्यूट) और पूर्णिमा बोकड़िया (महिला अध्यक्ष) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने की।
जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि संगठन द्वारा इस अभियान के तहत करीब 5 हजार परिंडों का वितरण किया जाएगा, जिन्हें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे इस पहल से जुड़कर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में हरीशंकर तिवारी, फतेहलाल पारिक, मांगीलाल भोई, राजेन्द्र स्वर्णकार, सत्यनारायण प्रजापत, रमेश जोशी, संगीता जैन, मंजू भावसार, राजू कुंवर चौहान, डॉ. कुणाल आमेटा, राजेंद्र जैन, गोपाल पालीवाल और सूर्यप्रकाश पालीवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पक्षियों के लिए परिंडा अभियान की शुरुआत: ग्राहक पंचायत ने 5 हजार परिंडे वितरण का लिया संकल्प

Advertisements
