24 News Update उदयपुर, 4 अगस्त। पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था 44 श्रेणी, उदयपुर की अर्धवार्षिक बैठक रविवार को हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के वैद्य भागीरथ जोशी सभागार में समाज अध्यक्ष यशवंत पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, संगठनात्मक योजनाओं और समाज हित के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में समाज अध्यक्ष यशवंत पालीवाल ने संस्था की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि समाज सरकार से रियायती दर पर भूमि प्राप्त कर धर्मशाला, मेरा घर-मेरा परिवार योजना, कौशल विकास केंद्र और सामुदायिक भवन जैसी परियोजनाओं को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए मृत्यु भोज बंद करने, महिला एवं पुरुष के निधन पर वस्त्र लाने की परंपरा समाप्त करने, उठावना प्रथा के स्थान पर निर्धारित समय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने, विवाह समारोहों में प्री-वेडिंग शूट और अनावश्यक दिखावे पर रोक लगाने, व्यंजनों की संख्या सीमित रखने तथा निमंत्रण पत्रों के स्थान पर ई-कार्ड को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
इसके साथ ही सामूहिक विवाह, सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा ऑनलाइन खरीदारी से पहले स्थानीय छोटे व्यापारियों को प्राथमिकता देने का भी आह्वान किया गया।
यशवंत पालीवाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्र के प्रति दायित्व है और पर्यावरण संरक्षण, मातृभाषा का सम्मान, सामाजिक समरसता तथा परिवार प्रबोधन जैसे संस्कारों की शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए। उन्होंने जन्मदिन पर केक काटने के बजाय गोसेवा, जरूरतमंदों को वस्त्रदान और दीप प्रज्ज्वलन जैसी भारतीय परंपराओं को अपनाने पर बल दिया।
बैठक में महामंत्री एडवोकेट सुरेंद्र पालीवाल ने पिछले छह माह की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें संपर्क अभियान, होली मिलन, संस्थागत व्यवस्थाएं, कार्य विभाजन, खंड योजना, पालीवाल दिशा पत्रिका का पुनर्प्रकाशन, चिकित्सा शिविर, महिला समिति की गतिविधियां तथा परशुराम जयंती कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों का प्रतिवेदन मोहन पालीवाल, रामचंद्र पालीवाल, चंद्रशेखर पालीवाल, निरंजन पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल तथा महेश जोशी ने प्रस्तुत किया। आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत झलझूलनी एकादशी, सामूहिक करवा चौथ उद्यापन और खेलकूद समारोह की रूपरेखा भी रखी गई।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तरुणा पुरोहित एवं मंत्री मधु पालीवाल ने महिला समिति की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान भारत सरकार के सेवानिवृत्त मुख्य श्रम आयुक्त सतीश जोशी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आर.सी. पुरोहित ने किया, जबकि उपाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। अंत में समाज के अजय जोशी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading