24 News Update उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनवरी माह में 2 लाख 34 हजार 371 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 894 केस दर्ज करते हुए 718 को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। प्रदेश में जनवरी माह में 2 लाख 34 हजार 371 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा 622, देशी मदिरा 4921, अवैध मदिरा 5468, बीयर 1052 बोतल सहित एक किलोग्राम भांग को सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रषासन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जनवरी माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 894 केस दर्ज करते हुए 718 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 33 दुपहिया वाहन, 3 हल्के चार पहिया वाहन, 3 भारी चार पहिया वाहन एवं एक अन्य सहित 40 वाहनों को सीज किया गया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.