Site icon 24 News Update

शेयर अ स्माइल में 10 हजार से अधिक वस्त्रों का वितरण

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अर्बन स्क्वायर मॉल द्वारा चलाया गया ‘शेयर अ स्माइल’ डोनेशन ड्राइव एक प्रेरणादायक अभियान बनकर सामने आया है। करीब दो महीने तक चले इस अभियान को शहरवासियों का जबरदस्त समर्थन मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने जरूरतमंदों के लिए कपड़े दान किए।
अभियान के दौरान 10 हजार से अधिक कपड़े एकत्रित किए गए। मॉल प्रबंधन ने इस पहल को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए यह सुनिश्चित किया कि दान में मिले कपड़े वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचें।
अभियान के तहत एकत्रित कपड़ों का वितरण उदयपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच किया गया। इस कार्य में मॉल की टीम के साथ-साथ रिटेलर्स और स्टोर मैनेजर्स ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और खुद मौके पर जाकर वितरण किया।
अभियान को सफल बनाने में मन्नत एनजीओ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनजीओ के सहयोग से वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया गया, जिससे सहायता सही लोगों तक समय पर पहुंच सकी।
नंदिनी तनेजा, सीईओ, भूमिका एंटरप्राइजेज ने कहा कि ‘शेयर अ स्माइल’ का उद्देश्य केवल कपड़े एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना भी है। इस पहल के जरिए जहां जरूरतमंदों को राहत मिली, वहीं शहरवासियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हुई।

Exit mobile version