Site icon 24 News Update

राजकीय स्वामी विवेकानन्द जिला चिकित्सालय निम्बहेडा में आर्थोपेडिक डॉ शर्मा ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी ऑपरेशन में सर्जिकल टिम का सहयोग से सपन्न

Advertisements

24 News Update निम्नबाहेडा (कविता पारख)नए साल में नया कीर्तिमान बनाया निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में आर्थोपेडिक डॉ मुकेश शर्मा ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी करते हुए। उपखंड के धिनवा गांव का निवासी 33 वर्षीय प्रहलाद बंजारा जो पिछले 4 साल से कूल्हे की बोल के गलने के दर्द से पीड़ित चल रहा था। उसने अस्पताल में आर्थोपेडिक डॉ मुकेश शर्मा से संपर्क किया शर्मा ने मरीज को मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना में लाभान्वित कर 1 लाख मूल्य के हिप इंप्लांट मंगवाकर मरीज के कूल्हे का ऑपरेशन करते हुए सफलतापूर्वक हिप रिप्लेसमेंट किया गया। ऑपरेशन के तीसरे ही दिन मरीज को स्ट्रेचर के सहारे चलना फिरना शुरू करवाया गया है डेढ़ महीने बाद मरीज के दूसरे कूल्हे का हिप रिप्लेसमेंट किया जाएगा। ऑपरेशन में सर्जिकल टिम ने सहयोग किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यही ऑपरेशन मेट्रो सिटी में होता तो एक कूल्हे के हिप रिप्लेसमेंट पर मरीज के लगभग ढाई लाख का खर्चा आता है। जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक आर्थोपेडिक डॉ मुकेश शर्मा ने कूल्हा प्रत्यारोपण कर सर्जरी ऑपरेषन कर एक ऐहतिहासिक कार्यषैली से निम्बाहेडा में जिला चिकित्सालय की मिसाल पेष की गई।

Exit mobile version