24 News Update निम्नबाहेडा (कविता पारख)। नए साल में नया कीर्तिमान बनाया निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में आर्थोपेडिक डॉ मुकेश शर्मा ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी करते हुए। उपखंड के धिनवा गांव का निवासी 33 वर्षीय प्रहलाद बंजारा जो पिछले 4 साल से कूल्हे की बोल के गलने के दर्द से पीड़ित चल रहा था। उसने अस्पताल में आर्थोपेडिक डॉ मुकेश शर्मा से संपर्क किया शर्मा ने मरीज को मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना में लाभान्वित कर 1 लाख मूल्य के हिप इंप्लांट मंगवाकर मरीज के कूल्हे का ऑपरेशन करते हुए सफलतापूर्वक हिप रिप्लेसमेंट किया गया। ऑपरेशन के तीसरे ही दिन मरीज को स्ट्रेचर के सहारे चलना फिरना शुरू करवाया गया है डेढ़ महीने बाद मरीज के दूसरे कूल्हे का हिप रिप्लेसमेंट किया जाएगा। ऑपरेशन में सर्जिकल टिम ने सहयोग किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यही ऑपरेशन मेट्रो सिटी में होता तो एक कूल्हे के हिप रिप्लेसमेंट पर मरीज के लगभग ढाई लाख का खर्चा आता है। जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक आर्थोपेडिक डॉ मुकेश शर्मा ने कूल्हा प्रत्यारोपण कर सर्जरी ऑपरेषन कर एक ऐहतिहासिक कार्यषैली से निम्बाहेडा में जिला चिकित्सालय की मिसाल पेष की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेड़ा पीएम श्री स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के तहत शैक्षिक नवाचार की नई पहल, विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव जिला कलक्टर ने निंबाहेड़ा में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली अवैध खनन की रोकथाम के लिए अभियान में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश : रंजन