24 News update उदयपुर, 13 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत सोमवार को उदयपुर जिले में दोनों पारियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा, गोपनीयता और पारदर्शिता संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इस पारी में पंजीकृत 28,717 अभ्यर्थियों में से 19,077 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 9,640 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में 66.43 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। द्वितीय पारी में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें भी कुल 28,717 अभ्यर्थियों में से 18,971 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 9,746 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 66.06 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। एडीएम दीपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई। जिला प्रशासन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखीं। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या व्यवधान की सूचना नहीं मिली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वाणिज्य महाविद्यालय में नवप्रवेशित बी कॉम विद्यार्थियों के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित देलवाड़ा जैन सोसायटी, उदयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पामेचा अध्यक्ष, कटारिया महामंत्री निर्वाचित