Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका द्वारा शहरी सेवा शिविर प्री केम्प शुक्रवार को हरियाला स्कूल में आयोजित हुआ। राज्य सरकार द्वारा 15 सितंबर से आयोजित शहरी सेवा शिविर की तैयारी हेतु प्री कैंप करवाने के आदेश दिए गए हैं जिसके तहत आज दिनांक 12 सितम्बर को वार्ड 29 से 35 तक का प्री केम्प हरियाला स्कूल में रखा गया है। केम्प में वार्ड वासियो द्वारा अपने कार्य से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि सोमवार 15 सितंबर से मुख्य कैंप पालिका परिसर मे आयोजित किया जायेगा जिससे आम नागरिकों को आसानी से कार्य संपादित किये जायेगे । जिसमें अधिक से अधिक संख्या में वार्डवासी पधार कर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें ।

