24 News Udpate उदयपुर। खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर अंचल कार्यालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), उदयपुर के तत्वावधान में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, आयकर विभाग, भारतीय खान ब्यूरो, भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय खाद्य निगम, उदयपुर सौर वेधशाला, भारतीय प्रबंध संस्थान, क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, एकलिंगगढ़ सहित कुल 11 सदस्य कार्यालयों से 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रश्नोत्तरी में राजभाषा नियमावली, कार्यालयीन शब्दावली, हिंदी व्याकरण, सामान्य ज्ञान एवं दृश्य-श्रव्य माध्यम से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों में भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण ने प्रथम, क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान ने द्वितीय तथा भारतीय प्रबंध संस्थान (प्प्ड उदयपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में खान सुरक्षा निदेशक श्री संदीप श्रीवास्तव, श्री प्रकाश कुमार, श्री विनोद रजक तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव श्री गिरीराज पालीवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन श्री लोकेश मीणा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री संकेत कुमार, उप निदेशक (खान सुरक्षा) ने प्रस्तुत किया। यह जानकारी गिरीराज पालीवाल, सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, उदयपुर ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.