24 News update उदयपुर। थाना वल्लभनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संगठित रूप से लिप्त एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी वल्लभनगर श्री राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी दिनेश पाटीदार की टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों में सिराज मोहम्मद (पिता नूर मोहम्मद), निवासी बाईपास, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर और सलमा बानो (पत्नी अब्दुल खान), निवासी बाईपास, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर शामिल हैं। सिराज मोहम्मद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 9 प्रकरण और 4 अन्य प्रकरण (मारपीट व चोरी) सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं, जबकि सलमा बानो पर एनडीपीएस एक्ट के 3 प्रकरण लंबित हैं। सिराज मोहम्मद थाना वल्लभनगर का हिस्ट्रीशीटर है। इस मामले में प्रकरण संख्या 71/2025 के तहत धारा 111(2)(बी), 111(3), 111(4), 3(5) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। टीम प्रभारी और सदस्य: श्री दिनेश पाटीदार – थानाधिकारी, थाना वल्लभनगर श्री रमेश चंद्र – एएसआई श्रीमती भगवती देवी – हेड कांस्टेबल (1766) श्री भंवर लाल – कांस्टेबल (1416) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर दो भीषण हादसे, 4 की मौत, कई घायल युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी, कार भी जब्त