24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भीलों का बेदला एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में जनरल मेडिसिन,स्त्री एवं प्रसूति रोग,शिशु रोग,अस्थि रोग,यूरोलॉजी,नेफ्रोलॉजी,जनरल सर्जरी,नेत्र रोग,वक्ष एवं क्षयरोग,चर्म एवं रतिज रोग,नाक-कान-गला रोग,न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी,पीडियाट्रिक सर्जरी,ऑन्कोलॉजी,ऑन्कोसर्जरी,गैस्ट्रोलॉजी, गैस्ट्रोसर्जरी, मनोचिकित्सा विभाग, मधुमेह, थायरॉइड एवं हार्माेन रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया।
शिविर में मरीजों कीसोनोग्राफी,एक्स-रे,मेमोग्राफी,ई.सी.जी,इकोकार्डियोग्राफी,टी.एस.एच.,विटामिन बी12,विटामिन डी3,सी.बी.सी.,ब्लड शुगर,लिपिड प्रोफाइल,लिवर फंक्शन टेस्ट,किडनी फंक्शन टेस्ट एवं यूरिन टेस्ट आदि जॉचें निःशुल्क की गईं।
शिविर के सफल आयोजन में श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर उमेश श्रीमाली, प्रफुल श्रीमाली, यशवंत श्रीमाली, धर्मेंद्र श्रीमाली, अनीश दुर्गावत, मयंक श्रीमाली एवं हेमेंद्र श्रीमाली का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन

Advertisements
