24 News Update बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 35 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6.40 लाख रुपये आंकी गई है।

नाकाबंदी में फंसा तस्कर
शुक्रवार को सदर थाना प्रभारी रूपसिंह और DST प्रभारी विवेकभान सिंह के नेतृत्व में मलवासा गांव क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजकर 55 मिनट पर सागडोद की ओर से एक युवक बाइक पर आता नजर आया।
पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और संदिग्ध गतिविधि करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर टंगे बैग से एक पॉलीथिन मिली, जिसमें भारी मात्रा में अफीम भरी हुई थी।
अफीम बरामद होते ही युवक मौके से भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

सप्लाई देने जा रहा था आरोपी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह अफीम महेंद्र नामक व्यक्ति को सप्लाई देने जा रहा था। दोनों के बीच मोबाइल फोन के जरिए संपर्क हुआ था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही सप्लायर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading