उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत हाथीपोल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमडीएमए तस्करी मामले में तीन साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। हाथीपोल थानाधिकारी राजुदेवी राज के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार थाना सुखेर में दर्ज प्रकरण संख्या 65/2023 धारा 8/22, 8/29 एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में आरोपी महेंद्र को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान महेंद्र ने खुलासा किया था कि वह यह मादक पदार्थ हिम्मत उर्फ राहुल और उसके सहयोगी अल्पेश से खरीदता था। इसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी किए गए थे। लगातार प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 मार्च 2026 को आरोपी हिम्मत उर्फ राहुल पुत्र नारायण निवासी मूंगाणा, पारसोला जिला प्रतापगढ़ एवं अल्पेश पुत्र गौतम निवासी मूंगाणा थाना पारसोला जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजुदेवी राज के साथ उप निरीक्षक शंभुसिंह तथा कांस्टेबल कैलाश रेबारी की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संभाग केसरी दंगल में छाए उदयपुर के पहलवान: वर्षा खोखावत बनी महिला केसरी, कृष्णा चौहान अव्वल” श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक : फतहसागर पाल पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर: भारत माता की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब