Advertisements
24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार -मोतीचूर रेलखंड के बीच यातायात प्रभावित होने के कारण यात्रियो की सुविधा हेतु योगनगरी ऋषिकेश -उदयपुर सिटी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04302, योगनगरी ऋषिकेश -उदयपुर सिटी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.08.25 को योगनगरी ऋषिकेश से 17.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुचेगी। उक्त स्पेशल रेलसेवा गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश -उदयपुर सिटी रेलसेवा के मार्ग व समयसारणी के अनुसार संचालित होगी। इसी प्रकार सुगम रेल संचालन हेतु दिल्ली-अंबाला रेलखंड के मध्य आरओेबी निर्माण कार्य
जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा रीशड्यूल के स्थान पर रेगूलेट रहेगी।

