Site icon 24 News Update

खडकी -सांगानेर-खडकी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, जयपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु खडकी -सांगानेर-खडकी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 01407, खडकी -सांगानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 से 08.11.25 तक (07 ट्रिप) खडकी से प्रत्येक सोमवार व शनिवार को 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01408, सांगानेर-खडकी द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 से 09.11.25 तक (07 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक मंगलवार व रविवार को 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे खडकी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा व सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे।

Exit mobile version