Advertisements
24 News update उदयपुर। उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में टेम्पो में सफर के दौरान महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 उदयपार्क निवासी श्रीमती अनिता माईदासानी पत्नी रमेशचन्द्र माईदासानी (60) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थिया ने बताया कि 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें टेम्पो में बैठाया और बातचीत के दौरान हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां निकाल ली। चोरी हुए गहनों का वजन लगभग एक तोला बताया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने हिरणमगरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच श्री संग्राम सिंह कर रहे हैं।

