उदयपुर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय (एमबी हॉस्पिटल) की व्यवस्थाओं का जायजा लेने शुक्रवार को जयपुर से एक विशेष टीम उदयपुर पहुंची। टीम ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न विभागों की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन भी मौजूद रहे। उन्होंने टीम को अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों, नवीन योजनाओं और अधूरी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मौजूदा समस्याओं को भी टीम के समक्ष रखा और उनके समाधान के लिए प्रस्तावित आगामी योजनाओं से अवगत कराया। टीम से जुड़े मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से चर्चा कर उन्हें व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने कहाः“जयपुर से आई विशेष टीम को एमबी चिकित्सालय में चल रहे समग्र विकास कार्यों, नई सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों की स्थिति से अवगत कराया गया। उम्मीद है कि टीम की सिफारिशों से अस्पताल की व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी।“ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर से जुड़ी तीन प्रमुख रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत खाओ-खिलाओ संस्कृति में पड़ी खलल, सावधानी हटी, रिश्वत की दुर्घटना घटी : सीडीपीओ में लेखाधिकारी नूतन पंड्या रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सात माह का वेतन पास कराने की बदले मात्र 9 हजार की मांगी रिश्वत