24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नेशनल हाईवे 937ए पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठाकरड़ा मोड़ के पास हुई दो बाइक की भिड़ंत में एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जेठाना निवासी रिटायर नायब तहसीलदार रामलाल (70) पुत्र चौखा जी बुनकर अपनी पत्नी मणि देवी के साथ ठाकरड़ा गांव में आयोजित मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान टोल नाका से करीब 100 मीटर आगे ठाकरड़ा मोड़ के पास डूंगरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पावर बाइक ने उनकी बाइक को रॉन्ग साइड से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि रामलाल बुनकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी मणि देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष खोईवाल मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को सागवाड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर चिकित्सालय में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।हादसे को लेकर गणेश (38) पुत्र केवलजी बुनकर निवासी जेठाना ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 6 मई को मैं अपनी मोटरसाइकिल से तथा मेरे ताऊजी रामलाल पुत्र चौखा बुनकर व मेरी ताई मणीदेवी उनकी मोटरसाइकिल से ठाकरड़ा जा रहे थे। ठाकरड़ा मोड़ से थोड़ा पहले पीछे से आने वाले अमरजी पुत्र गोवनजी बुनकर का इंतजार करते हुए रोड के बायीं तरफ खड़े थे कि डूंगरपुर की तरफ से मोटरसाइकिल चालक तेज गति व लापरवाहीपूर्वक आते हुए टक्कर मार दी, जिससे ताऊजी व ताई दोनों सड़क पर गिर पड़े। उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने रामलाल बुनकर को मृत घोषित कर दिया।परिजनों की रिपोर्ट पर एएसआई शंकरलाल मय जाब्ता ने लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया। अनुसंधान एएसआई शंकरलाल के जिम्मे किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कॉलोनी में खाली पड़े भूखंडों पर लगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों का हुजूम अग्निशमन दल के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टला