24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। वर्तमान राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 11 से 25.12.2025 तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत समस्त राजकीय कार्यालयों में एक घंटे का सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राज्य के समस्त राजकीय कार्यालयों में एक घंटे का साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस क्रम में 16 दिसम्बर को प्रातः 8 से 11 बजे तक राज्य के सभी सरकारी/अर्ध-सरकारी कार्यालयों/बोर्ड/निगमों में कार्यालय स्वच्छता अभियान आयोजित हुआ।इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख एवं समस्त स्टाफ मिलन मीणा, अक्षय सेवक, जिनेन्द्र जैन, रोशन व्यास, राजेश डेंडोर, अमन कलाल सहित सहायक कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में साफ-सफाई की गई। साथ ही नगर के उपखण्ड कार्यालय में भी उपखण्ड अधिकारी सुबोधसिंह चारण, नरेन्द्र सिंह सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर कार्यालय परिसर की सफाई की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भगवान चन्द्रप्रभु व पारसनाथ जन्म कल्याणक मनाया सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर फॉलोअप शिविर का आयोजन