24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में जिला स्तरीय बामसेफ एवं सहयोगी संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मराठा कॉलोनी बापूनगर भीलवाड़ा क्षेत्र में प्रशिक्षक दिनेश कुमार रेगर जिला अध्यक्ष इंडियन इंजीनियरिंग प्रोफेशनल एसोसिएशन अजमेर के द्वारा संपन्न हुआ।शिविर के उद्घाटक मोतीलाल सिंघानिया राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ नई दिल्ली ने अपनी बात रखते हुए बताया कि देश का भविष्य विद्यार्थी युवा नौजवान हैं जिनका वर्तमान में देश की सरकारों द्वारा भविष्य अंधकार में बनाया जा रहा है एवं बेरोजगारी की मार से युवा आत्महत्या कर रहा है इसका समाधान एक ही है देश की व्यवस्था परिवर्तन करना।
मुख्य अतिथि अतुल गुरावा ज़िलाध्यक्ष अंबेडकर शिक्षक संघ भीलवाड़ा ने बताया कि शिक्षा ही इस देश की मूलनिवासी को शासनकर्ता जमात बना सकती है इसीलिए सभी को हमारे महापुरुषों की शिक्षा लेनी बहुत जरूरी है।
प्रशिक्षक दिनेश कुमार रेगर जिला अध्यक्ष इंडियन इंजीनियरिंग प्रोफेशनल एसोसिएशन अजमेर ने मूलनिवासी महापुरुषों के त्याग बलिदान संघर्ष, बामसेफ की वर्तमान समय में मांग क्या है यह बताया और कहा देश के संविधान को बचाने के लिए बामसेफ संगठन पूरे देश भर में काम कर रहा है और मनुवादी सरकार हमारे हक अधिकारों को खत्म करने का काम कर रही है इसीलिए हमें बामसेफ से जुड़कर हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए हक अधिकारों को महफूज रखने के लिए काम करना होगा।कार्यक्रम में बामसेफ जिला अध्यक्ष मुबारिक हुसैन, कैलाश जी बैरवा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ भीलवाड़ा,अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लोहार, सुरेश प्रजापत, रमेश कीर, पंकज धोबी, नंदलाल धोबी, माधव खटीक, जयप्रकाश खटीक, शिवराज गुर्जर, मनीष रेगर, कालु खटीक, प्रभुलाल बलाई, इनायत हुसैन, जेनुअल आबेदीन कार्यकर्ता उपस्थितथे।
कार्यक्रम संचालक एवं आयोजक राधेश्याम ऐरवाल राष्ट्रीय महासचिव भारतीय बेरोजगार मोर्चा ने वर्तमान समय में बामसेफ के महत्त्व की बात कही एवं भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा घोषित 22 फरवरी को आरएसएस मुख्यालय नागपुर महारैली के लिए आव्हान किया।
मराठा कॉलोनी बापूनगर भीलवाड़ा में बामसेफ एवं सहयोगी संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Advertisements
