Site icon 24 News Update

अम्बावी में आम उत्पादन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements

उदयपुर। आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को एमपीयुएटी के अधीन संचालित अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना के तहत जनजातीय उपयोजना घटक में गांव अम्बावी, पंचायत समिति झाङोल में आम की आधुनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 30 जनजातीय किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में किसानों को आम की उन्नत किस्मों की बाड़ी लगाने की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी विषय विशेषज्ञों डॉ. एस.एस. लखावत, डॉ. एन.एल. मीना, डॉ. पी.एस. राव और श्री मदन बैरवा ने दी। साथ ही किसानों को आम के साथ उनके खेतों में कंद-मूल वाली फसलें और पेड़ों के बीच में मौसमी सब्जियां उगाकर आय बढ़ाने की भी सलाह दी गई।

समापन समारोह में परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस. लखावत ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रत्येक किसान को आम की उन्नत किस्मों के 25 पौधे, उर्वरक, कीटनाशी दवा और स्प्रे मशीन का वितरण किया। डॉ. लखावत ने कार्यक्रम में शामिल सभी विषय विशेषज्ञों और किसानों का हार्दिक धन्यवाद भी व्यक्त किया, साथ ही इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया।

Exit mobile version