Site icon 24 News Update

24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

ट्रैवल्स बस में दो बैगों में भरकर ले जाता पकड़ा गया

निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। गंगरार थाना पुलिस ने ट्रैवल्स बस में ले जाए जा रहे 24 किलो 339 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आईजी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में एसपी मनीष त्रिपाठी, एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी शिवन्यासिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

एनएच-48 पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान सांगवान ट्रेवल्स बस में सवार 34 वर्षीय हंसराज गुर्जर निवासी कोटपुतली-बहरोड़ को पकड़ा गया। उसके पास पिट्ठू बैग और दो अन्य बैगों में कुल 24.339 किलो डोडाचूरा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर स्रोत की जांच जारी है।

Exit mobile version