24 News Update निम्बाहेड़ा । महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी महिलाओं की एक ऐसी समाजसेवी संस्था है, जो पिछले कई वर्षों से लगातार कमजोर आर्थिक वर्ग की विवाह करने जा रही बालिकाओं को सुखमय गृहस्थ जीवन जीने के लिए रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की उपहार स्वरूप दे रही है।
पद्मिनी चेयर पर्सन वीरा प्रीति खेरोदिया ने बताया कि यह कन्यादान रीजनल सचिव सरोज ढ़ेलावत के निर्देशन में पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रमुख व्यवसायी बालचंद सोनी एवं रामकन्या देवी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
वीरा खेरोदिया ने बताया कि शांतिलाल सीमा सेन की पुत्री निकिता सेन के कन्यादान के उपलक्ष्य में नगर के श्रीसंघो के अध्यक्ष रतनलाल पोरवाल, विजय मारू, अभय बोड़ाना, दिलीप पामेचा, कमल डागा, मंत्री गिरीश श्रीमाल, अभय नलवाया, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कन्हैया माहेश्वरी, भजन जिज्ञासु, सोनी परिवार के सदस्यों सहित माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याएं भी उपस्थित रही। इस बार के कन्यादान लाभार्थी वीरा अनीता श्याम सोनी रहे।
आदर्श कॉलोनी में स्थित श्री राजेंद्र सुरी ज्ञान मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार संस्था सचिव प्रियंका नाहर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पद्मिनी संस्था की वीरा कल्पना सिंघवी, सीमा पारख, मंजू काबरा, प्रियंका बोडाना, रानू चपलोत एवं ज्योति जैन आदि उपस्थित रही।
पद्मिनी के पायलट प्रोजेक्ट कन्यादान का 41 वां कन्यादान संपन्न

Advertisements
