Site icon 24 News Update

सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन राष्ट्रभक्ति और नारी सम्मान का दिया संदेश,जे के सीमेंट के सीएसआर अधिकारी ऑपरेशनल हेड राकेश शर्मा माइंस हेड सुधीर नागोरी सी एस आर राहुल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) तहसील निंबाहेड़ा के ग्राम पिपलिया गदिया में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निरंतर जारी है। कथा वाचन कथा वाचक साध्वी मंडल प्रदेश अध्यक्ष साध्वी जयमाला दीदी वैष्णव द्वारा किया जा रहा है, जो श्री राम मारुति धाम आश्रम, रेवास देवड़ा, नौगांवा, जिला मंदसौर म.प्र. से आईं हैं। कथा के छठे दिन साध्वी जयमाला दीदी ने श्रीमद् भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि “जो राष्ट्रभक्त नहीं, वह सच्चा रामभक्त नहीं हो सकता।” उन्होंने बताया कि शष्ठम दिवस की कथा में मां द्वारा श्रीकृष्ण को मातृभूमि की रक्षा के लिए बाहर भेजने का प्रसंग आता है, जिससे हमें भी अपनी संतान को कर्मभूमि व राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान धर्म और धैर्य की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। नारी सम्मान पर प्रकाश डालते हुए साध्वी जयमाला दीदी ने कहा कि भगवान जगतपति हैं, उनका विवाह सांसारिक नहीं बल्कि आदर्श का प्रतीक है। उन्होंने हर नारी का सम्मान किया, इसलिए समाज को भी प्रत्येक माता-बहन का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा— “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, तत्र रमन्ते देवताः।” कथा के दौरान जेके सीमेंट के सीएसआर अधिकारी ऑपरेशनल हेड राकेश शर्मा माइंस हेड सुधीर नागोरी सी एस आर राहुल जी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का उपराना पहना कर अभिनंदन किया गया। ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों, माताओं-बहनों से शेष कथा दिवसों में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Exit mobile version