Site icon 24 News Update

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर दिनेश गुप्ता बने निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस सेवादल के मुख्य नगर संगठक

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेम सिंह शेखावत की सहमति से चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक गौतम विजयवर्गीय ने निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक पद पर दिनेश गुप्ता को नियुक्त किया है।

दिनेश गुप्ता के निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों,जनप्रतिनिधियों,अग्रिम संगठनों से जुड़े पदाधिकारीगण,ईष्ट मित्रोंगणों,शुभचिंतकों एवं नगर के गणमान्यजनों इत्यादि ने इस नियुक्ति पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेम सिंह शेखावत सहित चित्तौड़गढ़ ज़िला सेवादल के मुख्य संगठक गौतम विजयवर्गीय का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version