Site icon 24 News Update

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने चल समारोह जुलूस का पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत और अभिनंदनचल समारोह जुलूस में सम्मिलित समाजजनों को महावीर जयंती की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से भगवान महावीर स्वामीजी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस परिवार द्वारा नगर में निकाले गए चल समारोह जुलूस का चित्तौड़ी दरवाजा गुरुवार को सुबह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया तथा चल समारोह जुलूस में सम्मिलित समस्त जैन समाजजनों को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
चल समारोह जुलूस के चित्तौड़ी दरवाजा पुराने हॉस्पिटल के पास पहुंचने पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने रथ में विराजित भगवान महावीर स्वामीजी की तस्वीर पर मोतियों की माला से माल्यार्पण करते हुए नमन किया और क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Exit mobile version