24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख), चैत्र नवरात्रा के पावन अवसर पर निंबाहेड़ा स्थित प्राचीन शक्तिपीठ अंबिका माता मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत घट स्थापना के साथ हुआ। नवरात्र के प्रथम दिवस से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया, जहां श्रद्धालु मातृशक्ति की आराधना में लीन नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र का पर्व शक्ति उपासना का महापर्व माना जाता है, जिसमें श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। इसी क्रम में अंबिका माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने निंबाहेड़ा क्षेत्र के शक्तिपीठ अंबा माताजी मंदिर पहुंचकर माताजी के दर्शन किए एवं क्षेत्र प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान निंबाहेड़ा निंबाहेड़ा नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर कांग्रेस कमेटी सचिव धीरज नगरिया, पूर्व पार्षद राजेश सांड,मुकेश धाकड़ एवं संजय उपाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेडा में चेटीचण्ड महोत्सव का आयोजन, सिंधी समाज के बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नववर्ष पर वेदपीठ की ओर से नगरवासियों का किया आत्मिक स्वागत अभिनंदन