24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर की विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की श्री सांवलिया गौशाला एवं वसुंधरा विहार कॉलोनी के समीप स्थित श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ का पोषाहार खिलाया गया।

कार्यक्रम के तहत विधायक श्रीचंद कृपलानी ने श्री सांवलिया गौशाला में विधिवत गोपूजन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके पश्चात जैन दिवाकर कमल गौशाला में भी गौ सेवा कर मुख्यमंत्री के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई।

भाजपा नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा ने बताया कि दोनों गौशालाओं में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन गुप्ता, जिला मंत्री पारस वीरवाल, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, मनोज मालू, पुष्कर सोनी, कुलदीप सिंह राठौड़, नगर मंत्री ओमप्रकाश नाथ, धर्मपाल जाट, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला, शंभू सिंह पंवार, पूरण पुरबिया, लोकेंद्र आचार्य, नगर महामंत्री डॉ.आशीष टांक, रामनिवास जाट, अंकित लखारा, हितेश जोशी, अजय नागदा, कालू सेन, मुकेश बम, रजनीश गोठवाल, दुर्गेश मराठा, दशरथ मीणा, विक्रम मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए इसे समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण की कामना की।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading