24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र योगिन्द्र गिरी तलहट पर स्थित मुनि सुव्रतनाथ भगवान का शनि अमावस्या पर महाभिषेक किया गया।
सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन मे व प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद उर्फ विरल पगारिया के तत्वावधान मे मूलनायक जैन आगम की वर्तमान चोबीसी के 19 वे तीर्थंकर शनि ग्रह अरिष्ट निवारक श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का श्रद्धालुओ द्वारा विविध द्रव्य पूरित कलशों महाभिषेक किया गया साथ ही विश्व शांति कामनार्थ प्रतिष्ठचार्य पगारिया के मंत्रोचारण के साथ वेदी पर विराजमान मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा पर सुमतिलाल सरिया (ठाकरडा ) परिवार,चन्द्रप्रभु भगवान पर अशोक शाह व शांतिनाथ भगवान पर हेमन्त वखारिया द्वारा शांतिधारा की एव ट्रस्टी अश्विन बोबडा द्वारा श्रीफल फट् किया गया। अन्त में जिनेन्द्र भगवान को अर्घ समर्पित कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर अठारह हजार दशा हूमड जैन समाज अध्यक्ष दिनेश खोडनिया , सेठ महेश नोगमिया , ट्रस्टी दिनेश मेहता,संतोष खोडनिया,रिनेश कोठारी,पूर्व न.पा. नरेन्द्र खोडनिया ,हितेन्द्र सारगिया , विजय नोगमिया बदामीलाल खोड़निया , भाविक शाह , विमल शाह , महावीर शाह सतीश शाह ( आतरी) वीणा देवी सेठ,साधना कोठारी,समता वखारिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.