24 News Update उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक नर्सिंग विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर मंगलवार को “हमारे नर्स, हमारा भविष्य: सशक्त नर्स जीवन बचाते हैं” थीम पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों ने कैंडल जलाकर मानव सेवा, करुणा और बिना किसी भेदभाव के मरीजों की सेवा करने की शपथ ली। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया गया।

समारोह का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, प्राचार्य डॉ. मोहसिन छीपा एवं मुकेश चौधरी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली और स्वास्थ्य जागरूकता आधारित मॉडल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

प्राचार्य डॉ. मोहसिन छीपा ने कहा कि नर्सिंग केवल रोजगार नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। विभाग विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करता है।

मुख्य अतिथि प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि नर्सिंग त्याग, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, प्रशिक्षित और संवेदनशील नर्स ही स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। मरीज का आधा उपचार नर्सिंगकर्मी के व्यवहार, आत्मीयता और सकारात्मक संवाद से ही हो जाता है। नर्सिंग पेशा कला और विज्ञान का अद्भुत संगम है, जिसमें तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी जरूरी है।

अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस नर्सिंगकर्मियों के सेवाभाव को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में नर्सिंगकर्मी ही मरीजों का सबसे बड़ा सहारा बने थे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपरणा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन मानस गहलोत एवं शिवानी नागदा ने किया, जबकि आभार डॉ. मोहसिन छीपा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर गौरव सनाढ्य, गौरव कुमार, दीनदयाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रशांत श्रीमाली, डॉ. नेहा मांडावत, डॉ. जिगिसा मुर्डिया, पारस आडरा और प्रियंका दायमा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और नर्सिंग विद्यार्थी मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading