24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख), निंबाहेड़ा सकल श्रीसंघ मंडल द्वारा नगर में पहली बार आयोजित सामूहिक वर्षीतप आराधना के पावन पार्णोत्सव अवसर पर सोमवार को छोटी सादड़ी रोड स्थित कृषि उपज मंडी समिति परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वर्षीतप जैसे कठिन एवं महान तप की साधना पूर्ण करने वाले तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में धर्म, तप और त्याग की अद्भुत भावना देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल ने केसरिया उपर्णा ओढ़कर तपस्वियों का सम्मान करते हुए उनके तप, संयम और आध्यात्मिक साधना की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षीतप जैसे कठिन व्रत आत्मशुद्धि, आत्मसंयम और अध्यात्म की सर्वोच्च साधना का प्रतीक हैं, जो समाज को संयम और सदाचार की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी सचिव राजेश बोडाना, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित कई जनप्रतिनिधियों सहित जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

