24 News Update Udaipur. नसीराबाद के थाटूटी गाँव निवासी मोहम्मद आरिफ़ के ढाई माह के पुत्र मुईन का निमोनिया की वजह से 11 अक्टूबर 2025 को उदयपुर में दुखद निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण कफ़न-दफ़न के इंतज़ाम में कठिनाई उत्पन्न हो गई। इस सूचना पर उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन, उदयपुर की टीम ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए मौके पर पहुँचकर संपूर्ण व्यवस्था अपने जिम्मे ली। फाउंडेशन द्वारा बच्चे के कफ़न, ग़ुस्ल, दफ़्न एवं आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था की गई। साथ ही परिवार को मानसिक और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य में सलीम ख़ान, मोहम्मद शरीफ़ बंटी, मोहम्मद इरफ़ान और मोहम्मद इस्तियाक़ सहित फाउंडेशन के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। संपूर्ण खर्च उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन द्वारा वहन किया गया। इस संबंध में जानकारी फ़ाउंडेशन की डायरेक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट जास्मीन बानो ने दी। उन्होंने कहा — “किसी के दुख की घड़ी में साथ खड़ा होना ही इंसानियत की असली पहचान है। फ़ाउंडेशन हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में सड़क रिपेयर कार्य में निगम कर रहा नियमों की अवहेलना, पेचवर्क के नाम पर सड़क की ऊँचाई बढ़ाई जा रही, जलजमाव का खतरा उदयपुर में बढे दूध के भाव, पशुपालकों ने अनुदान राशि सीधे पशुपालकों को देने, पशुओं तथा पशु पालकों का बीमा व पशुपालक कल्याण बोर्ड की मांग उठाई