Site icon 24 News Update

श्रीनाथ पालीवाल ब्राह्मण समाज का शपथ समारोह, सामाजिक सुधार के लिए संकल्प

Advertisements

24 News Update उदयपुर। श्रीनाथ पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्थान (44 श्रेणी, कालका माता रोड) द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, मातृशक्ति और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही।
समारोह संरक्षक मंडल के सदस्य मांगीलाल जोशी, राजेश्वर पुरोहित, भंवर जोशी, प्रेम शंकर पालीवाल, निरंजन पालीवाल एवं मोहन बागोरा के आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समाजजनों ने सामूहिक रूप से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, कालका माता क्षेत्र में “उठावना प्रथा” को समाप्त करना, एक व्यक्ति द्वारा एक ही संस्था में दायित्व निभाने की अनिवार्यता तथा जरूरतमंद समाजजनों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराने जैसे संकल्प शामिल रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष हरीश कुमार बागोरा, उपाध्यक्ष ललित दवे, महासचिव जसवंत पालीवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. धीरज पालीवाल, संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, संयुक्त सचिव सूर्यकांत पालीवाल, भोजन प्रभारी जय शंकर पालीवाल, सह सचिव चंद्र प्रकाश जोशी, सांस्कृतिक मंत्री रमेश पालीवाल, सह सांस्कृतिक मंत्री लतेश जोशी, कार्यालय मंत्री योगेश पालीवाल, प्रचार-प्रसार मंत्री राजेश पालीवाल, खेलकूद मंत्री दुर्गाशंकर पालीवाल तथा सह संगठन मंत्री मुकेश पालीवाल को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसके साथ ही मनीष बागोरा, प्रेम शंकर पालीवाल और ललित पालीवाल को सक्रिय सदस्य बनाया गया, जबकि युवा मंडल अध्यक्ष के रूप में जगदीश पालीवाल को मनोनीत किया गया। संचालन राकेश पालीवाल ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन जसवंत पालीवाल ने दिया। समारोह के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
गौरतलब है कि इस संस्थान का गठन 6 जुलाई 2009 को हुआ था और वर्तमान में इसे 17 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इस दौरान संस्था लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Exit mobile version