उदयपुर। पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ उदयपुर मंडल द्वारा आयोजित युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गौरव प्रताप केंद्र टाइगर हिल्स उदयपुर के कुंभा हाल में संपन्न हुआ। उदयपुर मंडल के महासचिव महेश जोशी ने बताया कि इस समारोह में उदयपुर और राजसमंद जिले के पालीवाल मेनारिया और नागदा समाज के सैकड़ो प्रतिभागियों एवं उनके माता-पिता ने भाग लिया। इसमें 100 से अधिक अतिथिगण भी उपस्थित थे। 700 के करीब पालीवाल मेनारिया और नागदा समाज के नर नारी और युवा शामिल हुए। अतिथियों में 1008 श्री सुदर्शनाचार्य महाराज सत्संग आश्रम बड़ी सादड़ी, मुख्य अतिथि कुलपति परमेंद्र दशहरा, महासभा मेवाड़ के वर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, पूर्व कुलपति डॉ उमाशंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि गिरीश जोशी मुख्य अभियंता आरसीबी, महासभा मेवाड़ के संरक्षक घनश्याम पालीवाल, महामंत्री भंवरलाल पालीवाल वं उदयपुर मंडल के अध्यक्ष डॉ भंवर हीरावत, साकरोदा निवासी कृष्ण गोपाल पालीवाल शामिल थे।
प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 वी एवं 12वीं के लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे संपादक महेश जोशी द्वारा संपादित मल्टी कलर में प्रिंटेड स्मारिका प्रकाशन का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तक में पालीवाल मेनारिया नागदा समाज के विवाह योग्य बच्चे बच्चियों के बायोडाट है। कार्यक्रम मे अतिथियों का सम्मान मेवाड़ी पगड़ी, साल ,उपरना एवं मोमेंटो से किया गया। प्रतिभागी बच्चों का सम्मान ऊपरना, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से किया गया। समारोह प्रारंभ में डॉक्टर भंवर हीरावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया द्य इस प्रतिभावान समारोह में उदयपुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का अपूर्व सहयोग रहा उनमें प्रमुख रूप से अशोक पुरोहित, नरेंद्र पालीवाल, रामनारायण नागदा, माधव पालीवाल सत्यनारायण पालीवाल, पुरणा शंकर नागदा रूपलाल पालीवाल, योगेश पानेरी पुष्पा पालीवाल,योगेश नागदा, ललित पालीवाल संजय पालीवाल,सुनील पालीवाल,राजेश पालीवाल, गजेंद्र पालीवाल आदि का बहुत सहयोग रहा।
महासभा मेवाड़ उदयपुर मंडल द्वारा आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह

Advertisements
