24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार के बजट को लेकर छात्र संगठनों में असंतोष लगातार सामने आ रहा है। अब एनएसयूआई उदयपुर ने भी बजट पर सवाल खड़े करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए कमजोर और दिशाहीन बताया है। एनएसयूआई उदयपुर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार ने उच्च शिक्षा को मजबूत करने के बजाय केवल प्रतीकात्मक घोषणाओं तक खुद को सीमित रखा है। बजट में छात्रवृत्ति, हॉस्टल सुविधाओं के विस्तार और फीस नियंत्रण जैसे बुनियादी और जरूरी मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल वाउचर जैसी घोषणाएं तब तक प्रभावी नहीं मानी जा सकतीं, जब तक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और रोजगार से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित न किया जाए। वर्तमान बजट में न तो शैक्षणिक ढांचे को सशक्त करने की स्पष्ट योजना है और न ही छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने का ठोस रोडमैप।
देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, यह बजट छात्रों के भविष्य को मजबूत करने के बजाय दिखावटी कदमों और कागजी घोषणाओं तक सीमित नजर आता है, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों में निराशा बढ़ी है।
बजट पर NSUI का हमला: ‘उच्च शिक्षा के नाम पर प्रतीकात्मक घोषणाएं, छात्रों के असली मुद्दे गायब’

Advertisements
