Site icon 24 News Update

ईडाणा माताजी के दरबार तक अब बिना अड़चन आवागमन, अतिक्रमण हटाए

Advertisements

24 News Update सलूंबर। सलूंबर जिला के गींगला क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईडाणा माताजी मंदिर के मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के बाद आखिरकार श्रद्धा और व्यवस्था—दोनों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से मंदिर के प्रवेश द्वार और हनुमान मंदिर के सामने पसरी अस्थायी दुकानों और ढांचों ने जिस रास्ते को संकरा कर दिया था, वह अब पूरी तरह खुल चुका है।
कार्रवाई केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह संदेश भी दे गई कि आस्था के नाम पर अव्यवस्था अब स्वीकार नहीं की जाएगी। त्योहारों और सप्ताहांत पर जब हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते थे, तब यही अवैध कब्जे जाम, धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की बड़ी वजह बनते थे। दर्शन से पहले परेशानी और लौटते समय खीझ—यह सिलसिला अब टूटता दिख रहा है।
पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला की मौजूदगी में दुकानदारों से पहले समझाइश की गई। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न तो धार्मिक है और न ही वैध।

Exit mobile version