मिठाई की दुकान और भोजनालय से अतिक्रमण हटाए, बोरवेल खोदा, सीवरेज लाइन कर दी डैमेज
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नगर निगम की टीम सूरजपोल मार्ग पर कार्रवाई की। टीम ने दुकानदारों के अवैध निर्माण तोड़ दिए। सरकारी रास्ते पर किए अतिक्रमण को हटाकर सामान जब्त किया। रास्ते पर नलकूप खुदवाने से लेकर सीवरेज लाइन को डैमेज करना सामने आया। निगम की टीम दोपहर में सूरजपोल स्थित सारंग मार्ग पर पहुंची। रोड पर जोधाणा मिष्ठान, जगदीश मिष्ठान भंडार और संतोष दाल बाटी भोजनालय के पीछे की तरफ इन प्रतिष्ठानों ने कब्जा कर रखा था। पूरी सडक घेर रखी थी। छोटी चबूतरी बनाकर रसोई की भट्टी लगा ली थी। इन सबको टीम ने हटवाया। इससे पहले उन्होंने अपने स्तर पर निर्माण तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सड़क के बीच छाया के लिए अस्थायी शेड लगा रखे थे, जो अपने स्तर पर उन्होंने हटाया। बताते है कि जोधाणा स्वीट के वहां नलकूप गली में खोद रखा है इसको बंद किया गया। सीवरेज लाइन को भी डैमेज करने की बात सामने आईं टीम ने सभी अतिक्रमण हटाए। सारंग मार्ग से पीछे गली को आखिरी छोर तक खोला गया और भराव हटाया जा रहा है। पाबंद भी किया गया। लोगों का कहना था कि पूरा रास्ता खोला जाए जो सड़क पर आगे मंदिर की तरफ निकलता है। अधिकारियों का कहना है कि इसका कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है जिस पर पूरा अध्ययन किया जाएगा। टीम में सीआई मांगीलाल डांगी, राजस्व विभाग के विजय जैन, राहुल मीणा और नगर निगम के होमगार्ड साथ थे। इस कार्रवाई से एक बात तो सामने आ गई कि या तो निगम के अधिकारी व कर्मचारी अब तक किसी दबाव में थे जो कार्रवाई नहीं की या फिर अब इनको निगम का बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद फ्री हैंड मिला है जिससे कार्रवाई का साहस जुटाया जा रहा है। यदि ऐसा है तो कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए। साथ ही पूरी सडक पर अतिक्रमण हो जाए, नलकूप खुद जाए, सीवर लाइन पर आंच आ जाए और उसके बाद भी अधिकारियों को पता नहीं चले तो यह सोचने व विचार करने की बात है। वह भी निगम की नाक के सामने हो रहा था जिसका आज पता चला। सवाल उठता है कि जिनके जिम्मे अतिक्रमण रोकना है वो आखिर कर क्या रहे थे???

