कविता पारख
24 News Update निम्बाहेडा। राउमाविद्यालय लसडावन का कक्षा 12 का समाजो पयोगी उत्पादन शिविर एवं समर कैंप इन दिनो विद्यालय में चल रहा है आज विद्यार्थियों ने ईंटें लगाकर विद्यालय में फूलों की क्यारियां तैयार की। यहां गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विद्यार्थियों के दल ने जाकर के चिकित्सालय के हर कक्ष में होने वाली गतिविधियों से प्रत्यक्ष परिचय प्राप्त किया एवं चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर शर्मा ने प्रोजेक्टर की सहायता से प्राथमिक उपचार जिसमें चोट लगना एवं कट लगना, कुत्ता, सांप, बिच्छू, मधुमक्खी द्वारा काटना, उल्टियां होना, चक्कर आना, जलना, मौसमी बीमारियां आदि को समझाया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी राधेश्याम धाकड़ सह प्रभारी कांतिलाल लखारा वीर सिंह एवं चिकित्सालय स्टाफ के दिनेश टेलर उदय भान शर्मा नसीम बानो टीना वैष्णव पारस मेघवाल सीता प्रजापत भारत वैष्णव आदि कर्मचारी भी उपस्थित थे। शिविर के अंत में विद्यार्थियों ने आमरस बनाना सीखा और सबको पिलाया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.