Site icon 24 News Update

निंबाहेड़ाः पेट्रोलियम टैंकर में आग, पिकअप वाहन भी जलकर राख

Advertisements

24 News update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। नगर के नजदीकी मांगरोल चौराहा पर बुधवार देर रात एक लोहे के टैंकर में आग लग गई, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। टैंकर के पास खड़ी एक पिकअप वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गई।
आग की भयंकर लपटें देखते ही लग रहा था कि स्थिति कितनी गंभीर थी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, रात्रि के समय टैंकर में मौजूद पेट्रोलियम पदार्थकृसंभवतः बायोडीजलकृको पिकअप में भरते समय आग लगी।
सूचना पर सदर थाना पुलिस और नगर परिषद निंबाहेड़ा की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस मामले में सदर थाना में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने वाला टैंकर मांगरोल निवासी किसी व्यक्ति के बाड़े में रखा हुआ था। आगे की जांच से स्पष्ट होगा कि पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किसने किया था।

Exit mobile version