24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में रात के समय नाबालिग पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को रज्जानगर निवासी गुलाम खान पुत्र मोहम्मद जावेद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह खांजीपीर मस्जिद से नमाज अदा कर घर लौट रहा था। रास्ते में पावर हाउस के पास मौजूद दो लड़कों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की नियत से चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान गुलाम खान के साथी हुसैन मिर्जा उर्फ सना ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व नगर पूर्व वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर माछलामगरा पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन किया गया।टीम में शामिल अधिकारी व जवान: थानाधिकारी रतन सिंह चौहान, उप निरीक्षक ओमवीर सिंह, बसंत कुमार, हेड कांस्टेबल तख्तसिंह (255), गणेशलाल (1251), कांस्टेबल ओमप्रकाश (377), पवन, हितेन्द्र सिंह तथा चालक कांस्टेबल प्रभूलाल। नोट : खबर अपडेट की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पारस हेल्थ, उदयपुर में एडवांस्ड EUS तकनीक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों का जल्द पता लगाने के लिए तैयार ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का असर : सविना पुलिस ने 427 ग्राम गांजे के साथ आरोपी दबोचा