Site icon 24 News Update

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ति ) 30 मार्च को

Advertisements

24 News Update जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के अन्तिम 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सम्पूर्ण देश मे सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार 30 मार्च को मनाया जाएगा
समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ” “विरल ” ने बताया कि महावीर भगवान का जन्म कल्याणक प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल तेरस को मनाया जाता है
इस वर्ष 30 मार्च को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट तक द्वादशी तिथि है उसके बाद तेरस तिथि प्रारंभ होगी जो सोमवार को पूरे दिन रहकर मंगलवार को प्रातः 6:58 पर समाप्त होगी
इस हेतु दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों द्वारा पूरे देश मे महावीर जयन्ति महोत्सव 30 मार्च को मनाया जाएगा
भारत सरकार द्वारा अधिकृत अवकाश 31 मार्च को घोषित किया गया इस अवकाश को 30 मार्च करने हेतु भारवर्षीय ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमना लाल हपावत मुम्बई और अठारह हजार दशा हूमड समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया सागवाड़ा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है

Exit mobile version