Site icon 24 News Update

नवनियुक्त सूचना सहायक अमोल अहारी ने किया पदभार ग्रहण

Advertisements

24 News Update सलूंबर। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सलूंबर में गुरुवार, 4 सितंबर को नवनियुक्त सूचना सहायक अमोल अहारी ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पुष्पक मीणा, अभिमन्यु नागदा जिला कलेक्टर निजी सहायक, पवन कुमार मेहता प्रोग्रामर एवं दुष्यंत सेवक ने अमोल अहारी का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं एवं अपेक्षा जताई कि वे विभागीय कार्यों को जिम्मेदारी, दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ संपादित करेंगे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पुष्पक मीणा ने इस दौरान बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं पहलों की प्रभावी जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर अन्य कर्मचारीगण सहित अमोल अहारी के पिता चुन्नी लाल अहारी भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त सूचना सहायक को शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवपदस्थापित सूचना सहायक अहारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन करेंगे एवं विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।

Exit mobile version