24 न्यूज अपडेट, अजमेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) के बीच साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा की उद्घाटन गाड़ी संख्या 09604, गोड्डा-दौराई (अजमेर) उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई 2025, शनिवार को गोड्डा से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और सोमवार को तड़के 1:30 बजे दौराई पहुंचेगी। यह रेलसेवा पोडैयाहाट, हँसडीहा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापुर, सुबेदारगंज, फतेहपुर, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, अलीगढ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उद्घाटन ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड डिब्बा और 1 पॉवरकार डिब्बा रहेगा। यह सेवा आगे नियमित साप्ताहिक रेलसेवा के रूप में गाड़ी संख्या 19603/19604 के तहत संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 19603, दौराई (अजमेर)-गोड्डा साप्ताहिक रेलसेवा 3 अगस्त 2025 से प्रत्येक रविवार को दोपहर 3:30 बजे दौराई से रवाना होकर सोमवार को रात 10:20 बजे गोड्डा पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 19604, गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक रेलसेवा 5 अगस्त 2025 से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5:00 बजे गोड्डा से रवाना होकर बुधवार को शाम 5:20 बजे दौराई पहुंचेगी। नियमित रेलसेवा में भी वही स्टॉपेज रहेंगे और इसमें कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य, 1 पॉवरकार, 1 गार्ड डिब्बा और 1 पेट्रीकार शामिल रहेगा। इस सेवा से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक नया और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।
दौराई (अजमेर)-गोड्डा के बीच साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन, 26 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन रवाना होगी

Advertisements
