24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती ग्राम जेठाना में मंगलवार को 1 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने की।समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सूर्या आहारी, जिला मंत्री जवाहर भाटिया, मांडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता पंड्या, चितरी मंडल अध्यक्ष बलवीर आहरी, सिद्धनाथ मंडल अध्यक्ष जिग्नेश पाटीदार, दलीचंद बुनकर, मंडल महामंत्री डायालाल पाटीदार एवं बीसीएमएचओ डॉ. पंकज खाट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब एवं वंचित वर्ग तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें।उन्होंने बताया कि इस नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को 400 से अधिक प्रकार की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध होंगी तथा विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं भी यहीं मिल सकेंगी। इससे ग्रामीणों को दूर शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह: ‘मैं’ नहीं ‘हम’ की भावना के साथ समाज सेवा का संदेश मसानिया तालाब में गंदगी का अंबार, प्रशासनिक अनदेखी से बिगड़ रही स्थिति